
पहले हमला... फिर ऊपर चढ़ा दी गाड़ी... जानें, सिंगर अमनजोत उर्फ Alfaaz पर हमले की पूरी कहानी
AajTak
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद भी ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा हमले में सिंगर अल्फाज को जान से मारने की कोशिश की गई. उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई. आखिर कैसे हुआ सिंगर पर हमला? क्या है इस वारदात की पूरी कहानी? पढ़ें यहां..
पंजाब के एक और सिंगर पर जानलेवा हमले की ख़बर पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गई है. जाहिर है सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ऐसे मामलों में तेज़ी से कार्रवाई कर रही है. लेकिन परेशानी ये है कि ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा हमले में सिंगर अल्फाज को जान से मारने की कोशिश की गई. उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई. आखिर कैसे हुआ सिंगर पर हमला? क्या है इस वारदात की पूरी कहानी? आइए बताते हैं आपको.
कौन है अल्फाज़? पंजाबी गायक अल्फाज का असली नाम अमनजोत सिंह पन्नू है. अल्फाज को बचपन से ही सिंगिंग का क्रेज था. 12वीं परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने सिंगिंग का काम फुल टाइम शुरू कर दिया था. मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्फाज ने 2500+ से ज्यादा गाने लिखे हैं. यहां तक कि उन्होंने हनी सिंह के लिए भी कई गानें लिखे हैं. बताया जाता है कि अल्फाज सिंह को पहला मेहताना 25 हजार रुपये मिला था, जिसे उन्होने हनी सिंह को डेडिकेट भी किया था.
अल्फाज और हनी सिंह ने साथ-साथ करीब 14 गाने बनाए हैं. पंजाबी सिंगर, लेखक और कंपोजर अल्फाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 79 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके फैन्स उनकी पोस्ट्स को काफी पसंद करते हैं. चंडीगढ़ में जन्में अल्फाज बॉलीवुड में बर्थडे बश गाना भी गाया था. इतना ही नहीं, अल्फाज साल 2013 में फिल्म जट्ट एयरवेज पर भी नजर आए थे. कहते हैं कि महज 14 साल की उम्र में उन्होंने गाने लिखने शुरू कर दिए थे.
हजारों लोग अल्फाज के फैन हैं लेकिन अल्फाज खुद भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बड़े फैन हैं. अमनजोत उर्फ अल्फाज ने पंजाबी सिंगिंग इंड्रस्ट्री के सबसे मशहूर पॉपुलर सिंगर हनी सिंह के एल्बम हाय मेरा दिल में सिंगिंग से इस इंडस्ट्री में कदम रखा था. उसके बाद अल्फाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक साथ में कई प्रॉजेक्ट पर काम किया.
ऐसे हुआ अल्फाज पर हमला बीते शनिवार की रात सिंगर अल्फाज अपने दोस्तों के साथ मोहाली के लैंडरन रोड पर स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे थे. वहां से निकलते वक्त उन्होंने देखा कि ढाबे के मालिक और एक कस्टमर के बीच में पैसों को लेकर झगड़ा हो रहा था. जैसे ही अल्फाज आगे बढ़े तो झगड़ा करने वाला कस्टमर वहां से गाड़ी लेकर भगाने लगा तो तभी अल्फाज उसकी गाड़ी के सामने आ गए. गुस्से में कस्टमर और उसके साथियों ने अल्फाज पर हमला कर दिया गया और उन पर गाड़ी चढ़ा दी. इसके बाद अल्फाज को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
गाड़ी चढ़ाकर जान लेने की कोशिश पंजाबी सिंगर पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान लेने की कोशिश की गई. जिस लड़के ने अल्फाज पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान लेने की कोशिश की उसका नाम विशाल उर्फ विक्की बताया जा रहा है. हमला करने वाला शख्स विक्की रायपुर रानी का रहने वाला बताया जा रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











