
पहले से और सेफ हुई Alto और S-Presso! मारुति ने जोड़ा ये ख़ास सेफ्टी फीचर, नहीं बढ़ी कीमत
AajTak
Maruti Alto K10 देश की सबसे सस्ती कार है. अब कंपनी ने अपनी S-Presso में भी इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम प्लस (ESP) फीचर को बतौर स्टैंडर्ड शामिल कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि इस फीचर को शामिल किए जाने के बावजूद कंपनी ने कार की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है.
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने आज यात्रियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अपनी दो एंट्री लेवल कारों को नए सेफ्टी फीचर से लैस किया है. कंपनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि, अब मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 (Alto K10) और मारुति एसप्रेसो (S-Presso) में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम प्लस (ESP) फीचर मिलेगा. ये सेफ्टी फीचर अब कंपनी के सभी कारों में बतौर स्टैंडर्ड दिया जा रहा है.
सेफ हुई कार और नहीं बढ़ी कीमत:
मारुति सुजुकी की कहना है कि, इन दोनों कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम प्लस (ESP) फीचर को जोड़ा जरूर गया है कि, लेकिन इनकी कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है. इस पर टिप्पणी करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने कहा, "मारुति सुजुकी पोर्टफोलियो में बतौर स्टैंडर्ड इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम को शामिल किया गया है. इससे ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरिएंस मिलेगा."
कैसी है Maruti Alto K10:
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 देश की सबसे सस्ती कार है जो कि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आती है. इसका ऑटोमेटिक वेरिएंट भी VXI मॉडल पर बेस्ड है जो कि दो ट्रिम में आता है. इस कार की कीमत 5.61 लाख रुपये से लेकर 5.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इस कार में कंपनी ने 1 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 57PS की पावर और 82Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, इस इंजन को 5-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
Maruti Alto K10 के टॉप वेरिएंट में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पावर विंडोज फ्रंट, व्हील कवर, पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर इत्यादि दिया गया है. सेफ्टी के लिहाज से इस कार में डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. आमतौर पर ये कार 24 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










