
पहले सुशांत सिंह राजपूत का गम, अब सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से आंखें नम
Zee News
वर्ष 2017 में सिद्धार्थ शुक्ला ने एक Tweet किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मृत्यु सबसे बड़ी क्षति नहीं है. सबसे बड़ी क्षति तब होती है जब आपके भीतर कुछ मर जाता है.
नई दिल्ली: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मृत्यु ने आज पूरे देश को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की भी याद दिला दी थी, जिन्होंने पिछले वर्ष जून के महीने में आत्महत्या कर ली थी. हालांकि सुशांत के बहुत सारे फैन्स आज भी ये मानते हैं कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी. सिद्धार्थ और सुशांत की कहानी में कुछ और समानताएं भी है. जैसे दोनों ने ही अपने दम पर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी. दोनों मध्यर्गीय परिवारों से आते थे. सुशांत के परिवार में उनके पिता और बहने थीं, जबकि सिद्धार्थ के परिवार में मां और दो बहनें हैं. सबसे बड़ा इत्तेफाक है कि सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के जिस अस्पताल में ले जाया गया था, सिद्धार्थ शुक्ला को भी उसी अस्पताल में ले जाया गया, जिसका नाम है कूपर अस्पताल (Cooper Hospital).
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










