
पहले सुनाई 10 साल की सजा और फिर करा दी शादी, जज का अनोखा फैसला
AajTak
चोरी और लूट के कई मामलों में दोषी पाए गए ओहियो के 35 साल के एंथोनी सैंटियागो को जब सजा सुनाई गई तो उससे बाद कोर्ट ने कुछ अजीब किया. यहां सजा सुनाते ही जज ने अपराधी की शादी करा दी.
दुनियाभर की अदालत में कई बार ऐसे फैसले ले लिए जाते हैं जो ऐतिहासिक हो जाते हैं. हाल में न्यूयॉर्क की कोर्ट में भी कुछ ऐसा ही हुआ. बंदूक के बल पर लूट, घर में घुस्पैठ और चोरी के दोषी पाए गए ओहियो के 35 साल के एंथोनी सैंटियागो को जब सजा सुनाई गई तो उससे बाद कोर्ट ने कुछ अजीब किया. Melina McGuinnigle नाम की जज ने सैंटियागो को सजा सुनाते ही उनकी शादी करा दी. कई मामलों में गिरफ्तार सैंटियागो पर जून 2022 में उत्तरी सिरैक्यूज़ के एक घर में सेंध लगाने के लिए फर्स्ट डिग्री में चोरी का आरोप लगाया गया था. रिपोर्टों के अनुसार, जांचकर्ताओं का दावा है कि मई 2022 में, सैंटियागो ने एक कार भी चुराई थी.कहा जाता है कि सैंटियागो ने क्लीवलैंड के ही अपने दोस्तों मलिक शबाज़ (17) और एंड्रेस अर्ज़ोला-टोरेहू (31) के साथ मिलकर एक घर में चोरी करने की साजिश रची थी और वहीं से उन्होंने वह कार चुराई थी.
इसके अलावा 2022 में ही कथित तौर पर इस लुटेरा गिरोह ने 27 जून को एक घर में डकैती की थी और एक महिला पर जानलेवा हमला किया था.बताया जाता है कि परिसर में चार बच्चे भी थे, जिन्हें गैंग ने धमकाया था.
सैंटियागो को ओहियो में बाकी दो के साथ दोषी ठहराया गया था. लेकिन सैंटियागो के किसी भी अपराध से उसकी होने वाली पत्नी को फर्क नहीं था और वह सजा के वक्त तक भी उससे शादी करना चाहती थी. जज ने दोनों की इच्छा पूरी कर दी और सजा सुनाने के ठीक बाद दोनों की शादी करा दी. अब सैंटियागो जेल में 10 साल सजा काटकर पत्नी के पास वापस लौटेगा.
बता दें कि ऐसे मामले पहले भी आए हैं. 20 साल की सजा काट रहे 31 साल के दोषी बलात्कारी लियोनेल वास्केज़ ने दिसंबर 2022 में वर्जीनिया जेल के अंदर 31 वर्षीय दुल्हन जेम्मा मॉर्गन के साथ शादी की थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










