
पहले साली को घर से लेकर भागा शख्स, फिर पत्नी के प्यार में कर दिया ऐसा काम
Zee News
Man Murders His Sister In Law: शख्स ने अपनी पत्नी से वादा किया था कि वो साली और उसके लिए अलग-अलग घर खरीद लेगा. जिससे उन दोनों में लड़ाई नहीं होगी.
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) से एक दिल दहला देने वाला मामाला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी साली को बेरहमी से मार डाला. क्राइम ब्रांच ने आरोपी पति-पत्नी को पकड़ लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी हितेंद्र पटेल ने अपनी पत्नी पुनीता के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. दोनों ने पहले पीड़िता कोमल को बेहोश कर दिया. फिर उसके मुंह पर मच्छरों को मारने वाली दवा छिड़क दी. इसके बाद रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर नर्मदा नहर में फेंक दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










