
पहले शादी, फिर कत्ल... घर में बना रखा था कब्रिस्तान! ऐसी है इस लेडी सीरियल किलर की कहानी
AajTak
'लेडी ब्लूबर्ड', 'बुचर ऑफ मेन' जैसे नाम से मशहूर एक महिला को 19वीं सदी में अमेरिका की कुख्यात सीरियल किलर हुई. उस वक्त जब कोई महिला सीरियल किलर का मामला रेयर था, लेडी ब्लूबर्ड काफी चर्चा में रही. इस साइको किलर का शिकार सिर्फ पुरुष होते थे. सीरियल किलर की कहानियों की कड़ी में जानते हैं इस महिला हत्यारिन की क्या है कहानी.
अमेरिका में एक महिला थी, जिसके मरने के बाद उसके घर में एक बड़ा सा कब्रिस्तान मिला. इसमें दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों के अवशेष गड़े हुए थे. कहा जाता है, सभी लोगों का कत्ल उस महिला ने किया था. उस वक्त यह एक बड़ी घटना थी और काफी सालों तक इस महिला की कहानी चर्चा में रही, जिसे 'बुचर ऑफ मेन' कहा जाता था.
इसके बारे में मशहूर हो गया था कि वह पुरुषों को फंसाकर उनका कत्ल कर देती थी. बेले गनेस नाम की एक महिला 1881 में नॉर्वे से संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो में आकर बस गई. शिकागो में उसने एक नॉर्वियन प्रवासी से शादी कर ली. बेले गनेस और उसके पति के चार बच्चे थे. वे एक कैंडी स्टोर चलाते थे. इनके दो बच्चों की कम उम्र में ही मृत्यु हो गई.
पहले पति की जलकर हुई थी मौत हिस्ट्री.कॉम के मुताबिक, 1900 में गनेस का स्टोर रहस्यमय तरीके से जलकर खाक हो गया और गनेस के पति की उसमें मृत्यु हो गई.गनेस के दो बच्चों की मौत और पति की मौत, दोनों ही घटनाएं संदिग्ध परिस्थितियों में हुईं, फिर भी गनेस को कई बीमा पॉलिसियों का भुगतान मिला.
दो पतियों की मौत के बाद लोगों को होने लगा था शक इन इंश्योरेंस के पैसों से गनेस ने इंडियाना के ला पोर्टे में एक फार्म खरीद लिया. इसके बाद उसने जल्दी ही दोबारा शादी कर ली. दूसरी शादी के सिर्फ आठ महीने बाद ही उसके दूसरे पति की मौत हो गई. गनेस ने दावा किया कि उसे उबलते पानी से जानलेवा जलन हुई थी और उसके सिर पर एक कुछ दिनों पहले भारी मीट ग्राइंडर से वार किया गया था.
गनेस के दूसरे पति की मौत की भी जांच-पड़ताल हुई, लेकिन किसी भी तरह की गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं मिले. इस कारण उसे एक और भारी बीमा राशि का फायदा हुआ. इसके बाद गनेस ने तीसरे पति के लिए अखबारों में विज्ञापन देना शुरू कर दिया. दो-दो पतियों की मौत के बाद कुछ लोगों को गनेस पर शक होने लगा था.
फार्म जाने वाले कई लोग हो चुके थे गायब बताया जाता है कि इसके बाद गनेस का दूल्हा बनने के लिए कई संभावित कैंडिडेट्स उसके इंडियाना स्थित फार्म पर आए. इनमें से अधिकांश लोग हमेशा के लिए गायब हो गए. केवल एक आदमी ही जिंदा बच पाया था. उस शख्स ने दावा किया था कि है कि जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि एक भयावह दिखने वाली महिला उसके ऊपर खड़ी है. वह गनेस थी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











