
पहले महिलाओं से मदद मांगता, फिर गंदे इशारे कर भाग जाता! कानून का छात्र और बड़े अधिकारी का बेटा है आरोपी
Zee News
होशंगाबाद में एक युवक पता पूछने के बहाने तो कभी किसी बहाने महिलाओं से मदद मांगता था और उन्हें गंदे इशारे कर वहां से भाग जाता था.पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई, जिसमें सामने आया कि वह आबकारी उप निरीक्षक का बेटा है और भोपाल में रहकर कानून की पढ़ाई कर रहा है.
पीताम्बर जोशी/होशंगाबाद: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक युवक द्वारा लड़कियों और महिलाओं को देख अभद्र इशारे करने का मामला सामने आया है.वह कभी पता पूछने के बहाने तो कभी किसी बहाने महिलाओं से मदद मांगता था और उन्हें गंदे इशारे कर वहां से भाग जाता था. पिछले हफ्ते उसने एक महिला डॉक्टर के साथ भी ऐसा किया, महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी. पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई, जिसमें सामने आया कि वह आबकारी उप निरीक्षक का बेटा है और भोपाल में रहकर कानून की पढ़ाई कर रहा है.
आरोपी का नाम अमित राठौर है और वह कमिश्नर कॉलोनी में रहता है. महिला थाना पुलिस ने अमित राठौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 और 341 रास्ता रोककर अश्लील हरकत करने का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










