
पहले ममता, फिर नीतीश... अब अगला नंबर AAP का? केजरीवाल ने किया हरियाणा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान किया तो वहीं विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार भी एनडीए में शामिल हो चुके हैं. इंडिया गठबंधन में मची भगदड़ के बीच अब अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है कि पार्टी हरियाणा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.
लोकसभा चुनाव करीब हैं और इंडिया गठबंधन में भगदड़ मची है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया, फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार को अपने पाले में लाकर विपक्ष को बड़ा झटका दे दिया. कुछ माह पुराने विपक्षी गठबंधन को एक के बाद एक, दो बड़े झटके लग चुके हैं और अब गठबंधन में आम आदमी पार्टी के भविष्य को लेकर भी कयासों का दौर तेज हो गया है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में यह दावा किया था कि सूबे की सभी 13 लोकसभा सीटें आम आदमी पार्टी ही जीतेगी. पंजाब और दिल्ली में सीट शेयरिंग पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में बातचीत चल रही है और इन दोनों राज्यों की सत्ता पर काबिज पार्टी ने हरियाणा में भी तीन सीटों की डिमांड कर दी है. आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक्टिव मोड में आ गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में बदलाव जनसभा को संबोधित किया. केजरीवाल के संबोधन में कांग्रेस को लेकर तल्खी भी दिखी और नरमी भी.
ये भी पढ़ें- कब RJD के साथ गए, कब BJP के साथ तालमेल... जानिए कब-कब बदला नीतीश कुमार का मन?
उन्होंने एक तरफ यह कहा कि लोकसभा चुनाव में हम इंडिया गठबंधन के साथ उतरेंगे तो साथ ही विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान भी किया. लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं तो वहीं विधानसभा चुनाव अक्टूबर तक होने हैं. लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सक्रियता के मायने भी तलाशे जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल की रैलियों को लोकसभा चुनाव में अपनी डिमांड के मुताबिक सीटें पाने के लिए कांग्रेस पर प्रेशर बनाने की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
हरियाणा में क्या बोले केजरीवाल
दिल्ली के सीएम ने कहा कि आज लोगों का भरोसा केवल एक पार्टी, आम आदमी पार्टी पर है. उन्होंने दिल्ली और पंजाब सरकार के कामकाज का जिक्र किया और कहा कि दोनों राज्यों में लोग खुश हैं. आज हरियाणा में बड़े बदलाव की जरूरत है. केजरीवाल ने कांग्रेस का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों से सूबे की जनता निराश है. जनता ने हर दल को मौका दिया लेकिन सबने केवल अपनी तिजोरी भरी. दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







