
पहले मजा फिर सजा बना Work From Home, महिलाओं से ज्यादा पुरुष मांग रहे हेल्पलाइन पर मदद
Zee News
वर्क फ्रॉम होम में काउंसलर के पास शिकायत लेकर जाने वाले पुरुषों की संख्या 2021 में बढ़ गई है. काउंसलरों ने कहा कि लॉकडाउन में घरेलू हिंसा, परिवार के सदस्यों द्वारा गाली गलौच, साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर, इमोशनल इम्पल्स जैसी कई अन्य समस्याएं बढ़ गई हैं.
पुणे: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पिछले साल लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के चलते घरेलू हिंसा, परिवार के सदस्यों द्वारा गाली गलौच, साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर, इमोशनल इम्पल्स जैसी कई अन्य समस्याएं बढ़ गई हैं. परामर्शकों (Counselor) का कहना है कि वे पिछले कुछ महीनों से ऐसा ट्रेंड देख रहे हैं, जिसमें पुरुष पत्नी के साथ संबंधों में तनाव और काम से संबंधित तनाव जैसी कई दिक्कतों की शिकायतें कर रहे हैं. क्योंकि महामारी की दूसरी लहर के दौरान पाबंदियों के कारण बड़ी संख्या में पेशेवर घर से काम कर रहे हैं. परेशानी में फंसी महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने के लिए बनाए गए पुणे पुलिस (Pune Police) के भरोसा सेल के अधिकारी और परामर्शकों ने कहा कि पिछले साल सितंबर से पुरुष अधिक शिकायतें लेकर आ रहे हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










