
'पहले भी हुए वादे, केजरीवाल को बताना चाहिए कैसे करेंगे', मिनी पार्षद बनाने के वादे पर बोले RWA पदाधिकारी
AajTak
दिल्ली के एमसीडी चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने आरडब्ल्यूए को पावर देने का दांव चल दिया है. अरविंद केजरीवाल के इस वादे पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने कहा है कि उन्हें ये प्लान भी बताना चाहिए कि ऐसा किस तरह करेंगे. वहीं, बीजेपी ने इसे चुनावी शिगुफा बताया है.
दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर सियासत गर्म है. एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम चरण में आरडब्ल्यूए सियासत के केंद्र में आ गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम चरण में ये वादा कर दिया कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो हम आरडब्ल्यूए को पावर देंगे.
आरडब्ल्यूए को पावर देने के दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऐलान को कोई लालीपॉप बता रहा है तो कोई महज वादा. वसंत कुंज रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर ए पॉकेट बी और सी के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले भी आरडब्ल्यूए को ताकत देने की बातें की गई थीं. उन्होंने कहा कि इस बात को 12 साल बीत गए, बावजूद इसके कुछ नहीं हुआ.
अमित अग्रवाल ने केजरीवाल के वादे को चुनावी शिगुफा बताया और कहा कि उम्मीद करेंगे कि जल्द ही इस पर कुछ ठोस भी होगा. पूर्वी दिल्ली रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन जॉइंट फ्रंट के अध्यक्ष बीएस वोहरा ने कहा कि एक और लालीपॉप देने की बजाय अगर आरडब्ल्यूए को एल्डरमैन यानी पार्षद मनोनीत कर लेते तो और अच्छा होता. उन्होंने कहा कि इससे इलाके की समस्याएं सीधे उठाई जातीं. बीएस वोहरा ने कहा कि मिनी पार्षद बनाने का स्वागत करते हैं लेकिन इसका कॉन्सेप्ट, गाइडलाइन और क्राइटेरिया क्या होगा, अरविंद केजरीवाल को ये भी बताना चाहिए था.
आरडब्ल्यूए को फंड दिए जाने का विरोध
बीएस वोहरा ने आरडब्ल्यूए को फंड देने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि फंड देने के ऐलान के बाद कई फर्जी आरडब्ल्यूए बन जाएंगे. ऐसे में फंडिंग सीधे एसडीएम के पास जानी चाहिए. जैसा कि शीला दीक्षित के जमाने में किया गया था. करोलबाग आरडब्ल्यूए की सविता सिंह का कहना है कि पहले भी घोषणा हुई लेकिन हुआ कुछ नहीं. उन्होंने कहा कि बिना आरडब्ल्यूए को विश्वास में लिए न तो निगम सफल होगा और न ही निगम में बैठी कोई राजनीतिक पार्टी.
बीजेपी ने बताया चुनावी ऐलान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








