
पहले डंपर से कुचला फिर शव को लगाया ठिकाने, 11 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी
AajTak
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र में 3 दिसंबर को एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ड्राइवर ने बताया कि युवक की मौत उसके डंपर के नीचे आ जाने के कारण हुई थी. इसके बाद उन लोगों ने शव को उठाकर कहीं फेंक दिया था. ताकि किसी को भी हादसे का पता न चल सके.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक युवक की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने एक डंपर चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि डंपर से युवक को कुचलने के बाद अपने अपराध को छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर युवक के शव को कहीं और फेंक दिया था. पुलिस ने इनके पास से जेसीबी मशीन, डंपर और सेंट्रो कार बरामद किया है.
मामला थाना दनकौर क्षेत्र के अस्तौली गांव का है. यहां रहने वाला सोहित भाटी तीन दिसंबर को सड़क पर चल रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने सोहित भाटी को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. सोहित की मौत के बाद डंपर चालक ने अपने अपराध को छुपाने और साक्ष्य को मिटाने के लिए अपने साथी जितेंद्र उर्फ जीते और पुष्पेंद्र के साथ मिलकर शव और मोटरसाइकिल को चचुला भट्टे के पास फेंक दिया गया था.
सोहित भाटी का शव मिलने पर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर खेरली नहर के पास करीब आधा घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी. जांच के बाद पुलिस को डंपर चालक समेत तीन लोगों के संलिप्तता का पता चला. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या व हादसा दोनों ही एंगल से जांच की जा रही थी. इस दौरान पुलिस ने डंपर चालक श्रीनिवास को हिरासत में लेकर पूछ्ताछ की. पता चला कि श्रीनिवास ने तेजी व लापरवाही से डम्पर चलाते हुये सोहित भाटी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी. जिस कारण सोहित भाटी की मौके पर मृत्यु हो गई. तो वह घबरा गया और अपने अपराध को छिपाने के लिये अपने साथी पुष्पेन्द्र और मालिक जितेंद्र उर्फ जीते के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने के लिए मोटरसाइकिल को जेसीबी मशीन से उठाकर तथा सेन्ट्रो कार में सोहित भाटी के शव को डालकर चचुला भट्टा के पास डाल दिया. पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



