
चुनाव जीतते ही पप्पू यादव के खिलाफ रंगदारी का केस, पूर्णिया के एक बड़े फर्नीचर व्यवसायी ने 1 करोड़ मांगने का लगाया आरोप
AajTak
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव के खिलाफ चुनाव जीतने के 6 दिन बाद ही केस दर्ज हो गया है. पूर्णिया के एक बड़े फर्नीचर व्यवसाई ने पप्पू यादव पर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है.
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव के खिलाफ चुनाव जीतने के 6 दिन बाद ही केस दर्ज हो गया है. पूर्णिया के एक बड़े फर्नीचर व्यवसाई ने पप्पू यादव पर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है.
पूर्णिया पुलिस के मुताबिक पीड़ित फर्नीचर व्यवसाई ने शिकायत में बताया है कि 4 जून को मतगणना वाले दिन पप्पू यादव ने उसे अपने घर बुलाया था. जब व्यवसाई पप्पू यादव के घर पहुंचा तो उन्होंने उससे 1 करोड़ रुपए देने के लिए कहा.
पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया,'पप्पू यादव ने पैसे मांगने के साथ-साथ धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इसके अलावा पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अगले पांच साल तक वह पूर्णिया के सांसद रहने वाले हैं और उसे तब तक उनसे निपटते रहना होगा.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












