
'पहले खून और जंजीरें, अब नाटू नाटू...' WWE सुपरस्टार्स ने रिंग में किया धमाकेदार डांस, VIDEO
AajTak
वैसे तो डब्ल्यूडब्ल्यूई की विंग हमेशा ही एक्शन और कंपीटीशन के लिए जानी जाती है. लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग था. लोगों का कहना है कि पहले रिंग में खून खराबा दिखता था, मगर अब डांस हो रहा है.
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के सुपरस्टार्स ने हैदराबाद में हुए इवेंट की सफलता का जश्न मनाया. इस दौरान चार रेसलर्स ने भारतीय गाने नाटू नाटू पर धमाकेदारा डांस किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें इन्हें एक दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. ये गाना RRR फिल्म का है. वैसे तो डब्ल्यूडब्ल्यूई की विंग हमेशा ही एक्शन और कंपीटीशन के लिए जानी जाती है. लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग था.
ड्रयू मैकइंटायर, जिंदर महल, सामी जैन और केविन ओवेन्स जैसे सुपरस्टार्स जश्न मनाते दिखे. वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि पहले तो काउंटडाउन होता है. इसके बाद सभी एक दूसरे के कंधों पर हाथ रख लेते हैं. फिर पैरों को थिरकाते हुए ऑस्कर विनिंग गाने पर डांस करते हैं. ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आय कि इसे 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं. ये संख्या तेजी से बढ़ रही है. लोग वीडियो को लाइक कर रहे हैं. साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर epicwrestlingmoments नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, पहले WWE- खून, जंजीरें, सिर पर कुर्सियां फेंकना, जिंदा दफनाना, अद्भुत स्क्रिप्ट... और अब- नाटू नाटू.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये है भारत की पावर.' तीसरा यूजर बोलता है, 'इन्होंने नाटू नाटू के बजाय नाचो नाचो प्ले कर दिया है.' चौथा यूजर लिखता है, 'ये शो हैदराबाद में हुआ है. इसी वजह से इन्होंने ये गाना प्ले किया है.' पांचवां यूजर लिखता है, 'यही भारतीय सिनेमा की ताकत है.'
बता दें, इसी महीने की शुरुआत में डब्ल्यूडब्ल्यूई का इवेंट भारत में आयोजित हुआ है. इसकी तैयारियां लंबे वक्त से चल रही थीं. इवेंट का हिस्सा बनने के लिए रेसलर्स भारत पहुंचे. ये देश के लिए बड़े ही गर्व की बात थी. भारत में करीब 7 साल बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई की लाइव झलक देखने को मिली. लोगों में इसे लेकर भारी उत्साह था. बड़ी संख्या में इवेंट के टिकट बिके हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










