
पहले खंभे से टकराई, फिर गड्ढे में धंस गई... जब विधायक ने खुद चलाई बस तो हुआ ये हाल, देखें वीडियो
AajTak
डीएमके विधायक सीवीएमपी एझिलारसन के निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को एक नए बस रूट का उद्घाटन किया गया. सरकारी बस को ही झंडी दिखाने के बाद विधायक ने बस को चलाने की कोशिश की. लेकिन जल्द ही वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठे और बस जाकर गड्ढे में धंस गई. इतना ही नहीं बस के गड्ढे मे फंसने से पहले वह बिजली के खंभे से जा टकराई.
तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक नए रूट पर बस सेवा शुरू की गई. लेकिन इसके उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे डीएमके (DMK) विधायक की उस समय खासी किरकिरी हो गई, जब रूट पर बस को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने उसे चलाने की कोशिश की.
डीएमके विधायक सीवीएमपी एझिलारसन के निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को एक नए बस रूट का उद्घाटन किया गया. सरकारी बस को ही झंडी दिखाने के बाद विधायक ने बस को चलाने की कोशिश की. लेकिन जल्द ही वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठे और बस जाकर खंभे से टकरा गई. इतना ही नहीं बस के खंभे से टकराने के बाद वह गड्ढे में जा फंसी.
The video of this DMK MLA driving people into a ditch perfectly summarises the Dravidian rule under @mkstalin avl !! pic.twitter.com/ifIee9GnKz
विधायक और लोगों ने बस को लगाया धक्का
बस के गड्ढे में धंसने की वजह से विधायक, डीएमके पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य लोगों को उतरकर बस को धक्का लगाना पड़ा. इस हादसे की वजह से बस का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस पूरी घटना के बाद बस के ड्राइवर ने बस की स्टीयरिंग अपने हाथों में थाम ली.
(रिपोर्ट: शिल्पी नायर)

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











