
पहली ही कोशिश में IAS बनीं माज़ूर उम्मुल खेर, झुग्गी बस्ती से की थीं अपने सफर की शुरुआत
Zee News
उम्मुल खेर बोन फ्रेजाइल डिसऑर्डर से पीड़ित हैं. इस बीमारी से हड्डियां नाजुक हो जाती हैं. इस मर्ज़ को मुत्तासिर अफराद ज्यादा प्रेशर बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.
नई दिल्ली: कहते है कि अगर लगन सच्ची हो और कुछ बनने या कर गुज़रने का जज़्बा हो तो रास्ते से तमाम रुकावटें खुद ही हट जाती हैं और कामयाबी इंसान की कदम चूमती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है राजस्थान के पाली मारवाड़ में पैदा होने वाली उम्मुल खेर ने. उम्मुल खेर माज़ूर पैदा हुईं, लेकिन उन्होंने अपनी इस माज़ूरी को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने पढ़ाई को अपना नसबुलऐन बनाया और पहली ही कोशिश में यूपीएससी जैसे सख्त इम्तिहान को पास कर अपने ख्वाब को पूरा किया. उम्मुल खेर के पिता को जब इलाके में कहीं रोज़गार नहीं मिला तो वह दिल्ली आ गए और वह यहां फेरी लगाकर सामान बेचते थे और जो पैसा मिलता था उसी से परिवार चलाते थे. कमाई ज्यादा नहीं होने की वजह से उनका परिवार दिल्ली निजामुद्दीन इलाके में एक झुग्गी-झोपड़ी में रहता था. लेकिन 2001 में यहां की झुग्गीयां उजाड़ दी गईं, जिसकी वजह से उनका पूरा खानदा बेघर हो गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










