
पहली बार तेरा ख्वाब धड़कने लगा... जब रोमांस करते दिखा IAS
AajTak
IAS दुर्गा शक्ति ने उत्तर प्रदेश में बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी. वहीं IAS अभिषेक सिंह अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं.
IAS अभिषेक सिंह और IAS दुर्गा शक्ति नागपाल की जोड़ी चर्चा में है. अपनी एक्टिंग स्किल की वजह से अभिषेक सिंह को कई म्यूजिक वीडियो में मौका मिल चुका है. हाल ही में 'पहली बार' वीडियो में वे दिखे हैं. वहीं उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल अपने काम की वजह से इतनी सुर्खियां बटोरी चुकी हैं कि अब उन पर मूवी बनने जा रही है.
दुर्गा शक्ति नागपाल पर बन रही है मूवी साल 2013 की बात है. तब नोएडा की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट दुर्गा शक्ति नागपाल महीनों तक लाइमलाइट में रही थीं. पहले तो बालू माफिया के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी को लेकर, इसके बाद सस्पेंशन को लेकर और फिर वापस बहाली को लेकर वह राष्ट्रीय अखबारों के पहले पन्ने पर नजर आती थीं.
घटना के 9 साल बाद 2010 बैच की IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के जीवन पर आधारित एक बायोपिक की घोषणा की गई. यह अपनी तरह का पहला मामला होगा जब किसी सर्विंग ऑफिसर की जिंदगी पर बायोपिक बन रही है. एक इंटरव्यू में महिला IAS अधिकारी ने बताया कि बायोपिक का टाइटल- दूर्गा शक्ति होगा.
नागपाल ने आगे बताया- बायोपिक को सुनीर खेत्रपाली प्रोड्यूस करने वाले हैं. डायलोग के साथ डिटेल स्क्रिप्ट रेडी हो चुका है. फीमेल लीड रोल में किसे लेना यह जल्द ही फाइनल हो जाएगा. बायोपिक साल 2022 के अंत तक रिलीज हो जाएगी.
कई म्यूजिक वीडियो में परफॉर्म करते दिखे हैं अभिषेक
वहीं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं. वह पहली बार जुलाई 2020 में सिंगर बी प्राक का गाना 'दिल तोड़ के' के म्यूजिक वीडियो में दिखे थे. इस दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अभिषेक की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. इसके बाद वह सिंगर जुबिन नौटियाल, जावेद अली और रोचक कोहली के गानों पर भी परफॉर्म करते दिखे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










