
पहली नजर के प्यार को मानती हैं मृणाल ठाकुर, धनुष संग उड़ी थी शादी की अफवाह
AajTak
मृणाल ठाकुर ने यह भी याद किया कि अपना दिल टूटने के बाद कैसे रोते-रोते सो जाती थीं. इसके अलावा उन्होंने पहली नजर के प्यार को लेकर भी बात की. मृणाल की नई फिल्म 'दो दीवाने सहर में', 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी को उनके साथ रोमांस करते देखा जाएगा.
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं. दोनों ही एक्टर्स इस पिक्चर का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. हाल ही में मृणाल और सिद्धांत, एक पॉडकास्ट में दिखे. यहां उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के प्यार और दिल टूटने पर अलग-अलग रिएक्शन पर बात करते हुए अपनी राय दी. मृणाल ने बताया कि उन्हें पहली नजर में प्यार में विश्वास है, लेकिन सिद्धांत इससे सहमत नहीं हैं.
प्यार में विआश्वास करती हैं मृणाल
MensXP के पॉडकास्ट के एक प्रोमो में मृणाल ने कहा कि वे पहली नजर में प्यार में विश्वास करती हैं. सिद्धांत इससे सहमत नहीं थे. उन्होंने कहा, 'नहीं. पहले होता था. एक ही बार हुआ है, कॉलेज में और उसके बाद नहीं.' जब उनसे पूछा गया कि क्या यह बात सच है कि लड़के अपनी पहली मोहब्बत नहीं भूलते, तो एक्टर ने कहा, 'लड़के अपना कोई सा वाला भी प्यार नहीं भूलते हैं. मुझे लगता है सब याद रहता है.'
उन्होंने प्रोमो में यह भी कहा, 'महिलाएं पुरुषों से तेजी से मूव ऑन कर लेती हैं.' मृणाल ने बीच में टोकते हुए कहा, 'महिलाएं ऐसा दिखाती हैं कि वे ठीक हैं, लेकिन वे कभी मूव ऑन नहीं करतीं. लेकिन जब कोई आदमी मूव ऑन करता है, तो वह सच में मूव ऑन कर जाता है.' सिद्धांत ने मृणाल से असहमति जताई और कहा, 'एक आदमी कभी मूव ऑन नहीं करता... पुरुष हमेशा... अभी भी उसका फोन आ जाएगा ना, मैं चला जाऊंगा.'
मृणाल ठाकुर ने यह भी याद किया कि अपना दिल टूटने के बाद कैसे रोते-रोते सो जाती थीं. हालांकि, उन्होंने पॉप सिंगर रिहाना का एक वीडियो देखने के बाद यह रोक दिया था. दोनों एक्टर्स अपनी नई फिल्म की रिलीज के लिए तैयार हैं. 'दो दीवाने सहर में' का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है.
इस दिन रिलीज होगी पिक्चर

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












