
पहला विध्वंसक जहाज INS राजपूत होगा रिटायर, 41 साल में इन बड़े ऑपरेशन का रहा हिस्सा
Zee News
आईएनएस राजपूत को पहली बार 4 मई, 1980 को कमीशन किया गया था, और इसने भारतीय नौसेना को 41 वर्षों से अधिक समय तक सेवा प्रदान की है.
नई दिल्लीः भारतीय नौसेना का पहला विध्वंसक, आईएनएस राजपूत शुक्रवार यानी की 21 मई को 41 साल बाद रिटायर कर दिया जाएगा. रक्षा मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है. तत्कालीन यूएसएसआर द्वारा निर्मित आईएनएस राजपूत को पहली बार 4 मई, 1980 को कमीशन किया गया था, और इसने भारतीय नौसेना को 41 वर्षों से अधिक समय तक सेवा प्रदान की है. , the first of Rajput Class Destroyers of the , will be decommissioned at a solemn ceremony at on 21 May 21. Commissioned on 04 May 1980, the ship has rendered yeoman service to the Nation for over 41 years. विशाखापत्तनम में होगा रिटायर आईएनएस राजपूत को नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में एक समारोह में सेवामुक्त किया जाएगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









