
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में क्या ट्रेंड कर रहा? गूगल पर ये कर रहे हैं सर्च
AajTak
पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान देते हुए कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान हर स्वरूप में आतंकवाद की निंदा करता है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद भारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. अधिकांश लोग पाकिस्तान और वहां पनप रहे आतंकी संगठनों को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. कई यूजर्स ने सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को इस बार ऐसा करारा जवाब दिया जाए कि वह भविष्य में ऐसा कदम उठाने की हिम्मत भी न कर सके.
इस हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान देते हुए कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान हर स्वरूप में आतंकवाद की निंदा करता है.
इधर भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान भारत के किसी भी हमले को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मुझे कोई संदेह नहीं कि इस बार पाकिस्तान का जवाब मुंहतोड़ होगा.
पाकिस्तान में 'पहलगाम आतंकी हमले' पर हो रही है बात
सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहलगाम में हुए इस हमले को चार आतंकियों ने अंजाम दिया, जिनमें से दो पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं.
इस हमले का असर पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #PahalgamTerroristAttack हैशटैग ट्रेंड कर रहा है. इसके साथ-साथ #Modi हैशटैग का भी इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें कई लोग इस बात का जिक्र कर रहे हैं कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान पर बड़ा हमला ना कर दें.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










