पहलगाम हमले के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, करीब 30 मिनट हुई बातचीत
AajTak
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी पीएम मोदी से पहली मुलाकात है. दोनों नेताओं के बीच बैठक करीब 30 मिनट तक चली. मीटिंग में हाल ही में हुए पहलगाम हमले और उसके बाद पैदा हुई सुरक्षा स्थिति सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

'केंद्र सरकार के किसी भी एक्शन के साथ जम्मू-कश्मीर सरकार'
बैठक से पहले नेशनल कांफ्रेंस (NC) से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनको केंद्र सरकार के किसी भी निर्णय में जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा देंगे, खासकर पहलगाम हमले का बदला लेने और देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर.
उमर अब्दुल्ला और पीएम मोदी की यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं और केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने के संकेत दे चुकी है.
फारूक अब्दुल्ला ने लोगों से की एकजुट रहने की अपील
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKN) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हमले की निंदा करते हुए लोगों से आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की. उन्होंने कहा, 'हमले में शामिल लोग इंसानियत के दुश्मन हैं, वे नरक में सड़ेंगे. सिंधु जल समझौता की पुनरावृति होनी चाहिए.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.