
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर एक और एक्शन, डाक और पार्सल सेवा पर लगाई रोक
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 3 मई को डाक और पार्सल सेवाएं बंद कर दीं. भारत के इस कदम का उद्देश्य पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव बनाना और उसे आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने के लिए मजबूर करना है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन ले रहा है. पाकिस्तान को आर्थिक चोट पहुंचाने के लिए भारत हर ऑप्शन को तलाश रहा है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच शनिवार (3 मई) को भारत ने पाकिस्तान से डाक और पार्सल सेवाएं पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है. अब हवाई और जमीनी रास्तों से पाक पत्र या पार्सल नहीं भेजा जा सकेगा.
किसने लिया फैसला?
पाकिस्तान से डाक और पार्सल सेवाएं निलंबन करने का फैसला संचार मंत्रालय के तहत काम करने वाले डाक विभाग की ओर से लिया गया है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर इस जानकारी की पुष्टि की है. अब भारत पाक के बीच पत्राचार, व्यापारिक डाक और व्यक्तिगत पार्सलों का आदान-प्रदान पूरी तरह से रुक जाएगा.
डाक विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों और नागरिकों को सूचित कर दिया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
यह भी पढ़ें: 'हम पाकिस्तानियों को नहीं मारेंगे, क्योंकि...', बोले फारूक अब्दुल्ला, सिंधु के पानी को लेकर उठाई ये मांग
भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











