
पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में ‘देशविरोधी पोस्ट’ करने वालों पर एक्शन, अब तक 94 गिरफ्तार
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम सरकार ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थक और सांप्रदायिक पोस्ट करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश पर चल रहे इस राज्यव्यापी क्रैकडाउन में अब तक 94 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ताजा मामला नलबाड़ी का है, जहां एक युवक को अलग-अलग सिम कार्ड्स से फेसबुक पर ‘प्रो-पाकिस्तान’ और भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में दबोचा गया.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम सरकार ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थक और सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. राज्य में अब तक ऐसे 94 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हाल ही में एक और व्यक्ति को नलबाड़ी से पकड़ा गया है, जो फर्जी सिम कार्ड्स से फेसबुक पर ‘प्रो-पाकिस्तान’ कंटेंट पोस्ट कर रहा था. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी दी.
एजेंसी के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को बताया कि नलबाड़ी जिले से सफीकुल हक नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल कर फेसबुक पर पाकिस्तान समर्थक और सांप्रदायिक पोस्ट कर रहा था.
सरमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- 'राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. पुलिस ने सफीकुल हक को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक पर पाकिस्तान समर्थक और सांप्रदायिक पोस्ट करने के लिए अलग-अलग सिम का इस्तेमाल कर रहा था.
यह भी पढ़ें: जेल से छूटते ही निकाला जुलूस, पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे... पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सरमा ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में देशद्रोहियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा. इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि जिन लोगों को इन मामलों में गिरफ्तार किया गया है, उनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया जाएगा.
गौरतलब है कि विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम को भी पाकिस्तान का पक्ष लेने और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन इसके बाद उन पर NSA के तहत दोबारा मामला दर्ज किया गया.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







