
पहलगाम अटैक : बर्थडे पर कश्मीर ट्रिप..., आतंकियों ने पत्नी और बच्चों के सामने ही ले ली शैलेश की जान
AajTak
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश सन्न है और हर कोई आतंकियों को करारा जवाब देने की मांग कर रहा है. यहां मारे गए 26 पर्यटकों में से एक शैलेश कलठिया भी इन आतंकियों की गोली का शिकार हो गए. वे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए कश्मीर पहुंचे थे.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश सन्न है और हर कोई आतंकियों को करारा जवाब देने की मांग कर रहा है. आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी घूमने आए पर्यटकों को उनका नाम और मजहब पूछकर निशाना बनाया है. यहां कुल 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की अलग- अलग मार्मिक कहानियां सामने आ रहे हैं जो दिल दहला दे रही हैं.
इन्हीं में से एक शैलेश कलठिया भी इन आतंकियों की गोली का शिकार हो गए. वे मुंबई से परिवार के साथ खास अपना जन्मदिन मनाने के लिए कश्मीर पहुंचे थे. लेकिन यह उनका आखिरी जन्मदिन हो गया.
शैलेश मूल अमरेली के रहने वाले थे और उनके परिवार सूरत में रहता था जहां से उनकी बैंक की नौकरी की वजह से वह पिछले 1 साल से मुंबई में रह रहे थे. 44 साल के शैलेश अपनी पत्नी शीतल, बेटी नीति और बेटे नक्षत्र के साथ मुंबई से कश्मीर घूमने गए थे. लेकिन मंगलवार को पहलगाम में घूमते हुए कि कुछ ऐसा हुआ कि हंसते खेलते इस परिवार की खुशियां चकनाचूर हो गईं. पहलगाम में जब वह घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे तब यह आतंकी हमला हुआ और उसमें शैलेश को गोली लगी. उनकी मौत हो गई. उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं.
शैलेश के अलावा गुजरात के अन्य पीड़ित पर्यटकों की बात करें तो भावनगर से यतीशभाई परमार, उनकी पत्नी काजलबेन और पुत्र स्मित कश्मीर आए थे. मंगलवार की शाम इनका संपर्क नहीं हो पाया था. बाद में काजलबेन सुरक्षित मिल गईं जबकि यतीशभाई और पुत्र स्मित की मौत की खबर आई.
45 साल के यतीशभाई एक हेयर सैलून चलाते थे और उनका 17 साल का बेटा स्मित 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता था. उनके परिवार के लोगों ने बताया कि वह मोरारी बापू की कथा में शामिल होने के लिए श्रीनगर गए थे और वहां से फिर घूमने गए थे. कल शाम को उन्हें जानकारी मिली थी कि पिता-पुत्र घायल हुए थे और आज सुबह उनकी मौत की जानकारी मिली.
गुजरात सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि गुजरात के तीन पर्यटकों की मौत हुई है जबकि दो घायल है जिनका इलाज चल रहा है. गुजरात सरकार केंद्र सरकार और जम्मू कश्मीर सरकार के साथ संपर्क में है और बाकी पर्यटकों को जल्द सुरक्षित वापस लाया जाएगा.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








