
पश्चिम सिंहभूम: PLFI के 6 सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, कार्बाइन और गोलियां बरामद
AajTak
पश्चिम सिंहभूम में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने कार्बाइन और गोलियों के साथ पीएलएफआई के 6 सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों द्वारा बीते दिनों कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था.
पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के गवई गांव से पीएलएफआई के 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार सभी पीएलएफआई उग्रवादी एरिया कमांडर हरि सिंह सांडी पूर्ति उर्फ मोदी के सक्रिय साथी हैं. इनके पास से पुलिस ने कार्बाइन, हथियार, गोली, और नक्सली पर्चा समेत अन्य सामग्री बरामद की है. इनके द्वारा बीते दिन क्षेत्र में हुई कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिन्हें इनके द्वारा स्वीकार भी किया गया है. इनकी हुई है गिरफ्तारी टेबो थाना क्षेत्र के लोटा गांव के मंका शालूकी उर्फ एतवा शालूकी, टेबल थाना क्षेत्र के चौकी गांव के सानिका बोदरा और पंकज उर्फ जुनूल, टेबो थाना क्षेत्र के ही गोवाई गांव के सुदर्शन सोए उर्फ टाटू, करायकेला थाना क्षेत्र के टेटईपदर गांव के शिवा बोदरा, टेबो थाना क्षेत्र के लोटा गांव के देवरा हेंब्रम उर्फ हजरा हेम्ब्रम, टेबो चाकी गांव के संजय बोथरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










