
पश्चिम बंगाल में नकली पासपोर्ट बनाकर बांग्लादेशियों को देने वाला गिरफ्तार, वसूलता था दो लाख रुपये
AajTak
पश्चिम बंगाल में पुलिस ने नकली पासपोर्ट बनाकर बांग्लादेशियों को देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. नकली पासपोर्ट के लिए आरोपी उनसे दो-दो लाख रुपये वसूलता था. आरोपी दीपक मंडल को दक्षिण 24 परगना जिले के कोस्टल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है. उसके पास से कुल 34 फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.
पश्चिम बंगाल में पुलिस ने रविवार को फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनाने और बांग्लादेशी नागरिकों को इसमें मदद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान समरेश बिस्वास और दीपक मंडल के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, समरेश बिस्वास को उत्तर 24 परगना के बारासात से गिरफ्तार किया गया है जबकि दीपक मंडल को दक्षिण 24 परगना जिले के कोस्टल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है, दोनों के पास से कुल 34 फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए हैं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी पासपोर्ट बनाकर देने में शामिल था और इसके लिए प्रत्येक पासपोर्ट के बदले दो लाख रुपये तक वसूलता था.
2-2 लाख रुपये में बना रहा था नकली पासपोर्ट
समरेश इससे पहले भी एक अन्य फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस ने समरेश के बेटे राणा को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों को जब अदालत में पेश किया गया, तो उन्हें 20 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के साथ और कौन लोग जुड़े हुए हैं. फर्जी दस्तावेज बनाने और उनकी सहायता से बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश दिलाने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ने और इसके पीछे के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








