
पश्चिम बंगाल: महिला की पिटाई को ठहराया था जायज, TMC ने MLA हमीदुल रहमान को भेजा नोटिस
AajTak
पश्चिम बंगाल में एक महिला को सरेआम पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर टीएमसी के एक विधायक ने अपराध को जायज ठहराने की कोशिश की थी. अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें एक नोटिस जारी कर उनके बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है.
पश्चिम बंगाल में एक महिला को सरेआम पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद एक टीएमसी विधायक ने विवादित बयान दिए थे. उनके बयान के लिए पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है.
मीडिया से बातचीत में एक स्थानीय विधायक हमीदुल रहमान ने अपराध को सही ठहराने की कोशिश की थी. उन्होंने पीड़ित महिला को ही दोषी ठहराया था. टीएमसी विधायक ने कहा था, "पीड़ित महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. मीडिया ही है जो इस मुद्दे को उजागर कर रहा है. महिला ने असामाजिक काम की थी."
यह भी पढ़ें: बंगाल: पंचायत के दौरान महिला की सरेआम पिटाई, एसिड पीकर दे दी जान
महिला पर विधायक ने लगाया था आरोप
टीएमसी के चोपड़ा से विधायक हमीदुल रहमान ने वारयल वीडियो के संबंध में कहा था, "आप किस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं? महिला ने इसकी शिकायत नहीं की, आप मीडिया वाले इसे हेडलाइन बना रहे हैं. महिला अपने पति के साथ भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल थी. उसकी असामाजिक गतिविधियों के लिए गांव में 'सलीशी सभा' का आयोजन किया गया था."
टीएमसी विधायक ने कहा था, "हम इस बात से सहमत हैं कि उस न्याय में कुछ गड़बड़ हुई है. ऐसा स्थानीय ग्रामीणों ने किया है. हम इसकी जांच कर रहे हैं, लेकिन उसने (महिला ने) कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, न ही उसके पति ने कोई शिकायत की. वह समाज के लिए मुश्किल पैदा कर रही थी, और इसलिए न्याय के लिए कंगारू कोर्ट का आयोजन किया गया था."

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







