पश्चिम बंगाल: मकान का किराया मांगने पर युवक ने दंपती पर चाकू से किया हमला, महिला की मौत
AajTak
मामला सिलीगुड़ी के साउथ अंबेडकर कॉलोनी इलाके का है. जहां शनिवार की रात किराएदार के रूप में रह रहे विकास कुमार ने अपने मकान मालिक मोहम्मद सहजाद और उनकी पत्नी गंगा छेत्री पर हमला कर दिया और फिर फरार हो गया.
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें किराए को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि किराएदार ने मकान मालिक दंपती से चाकू से हमला कर दिया. जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पति अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. दरअसल, मामला सिलीगुड़ी के साउथ अंबेडकर कॉलोनी इलाके का है. जहां शनिवार की रात किराएदार के रूप में रह रहे विकास कुमार ने अपने मकान मालिक मोहम्मद सहजाद और उनकी पत्नी गंगा छेत्री पर हमला कर दिया और फिर फरार हो गया. पुलिस के स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पर मकान का किराया काफी समय से बकाया था. शनिवार रात करीब 11.30 बजे विकास घर में घुसा और कथित तौर पर धारदार हथियार से दंपती पर हमला कर दिया. दोनों पीड़ित मदद के लिए चिल्लाने लगे. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दंपति को खून से लथपथ देखा. मौके से आरोपी फरार हो चुका था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल अवस्था में दंपती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति का इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि आरोपी कई महीनों से एमडी शहजाद और गंगा छेत्री के किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी और एसीपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. साथ ही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








