
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
ABP News
आरएन रवि की नियुक्ति सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद हुई. उन्होंने बीते 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य की राजनीति में काफी हलचल मच गई थी.
तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आरएन रवि अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बन गए हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई. इस समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी मौजूद रहे. आरएन रवि की नियुक्ति सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद हुई. उन्होंने बीते 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
आरएन रवि को ऐसे समय पर बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है, जब बंगाल की राजनीति में सियासी उठापटक चल रही है. अगले कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. आरएन रवि ने पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू ने हाल ही में कई राज्यपालों का फेरबदल किया, जिसके तहत रवि को तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल भेजा गया है.













