
पश्चिम बंगाल के बाद लद्दाख में भी इस्तीफा, कवींद्र गुप्ता ने छोड़ा उपराज्यपाल का पद
ABP News
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गुरुवार (5 मार्च) को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अचानक इस्तीफा क्यों दिया इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है.
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गुरुवार (5 मार्च) को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अचानक इस्तीफा क्यों दिया, इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. गुप्ता के अचानक इस्तीफे से लद्दाख की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, उनका इस्तीफा उस समय आया, जब पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दिया है.
कविंद्र गुप्ता के अचानक इस्तीफा देने से सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने किन वजहों से उपराज्यपाल का पद छोड़ा है. अब देखना होगा कि किसे लद्दाख के उपराज्यपाल की कमान सौंपी जाती है.
जुलाई 2025 में बने थे लद्दाख के उपराज्यपाल
बता दें कि बीते साल (जुलाई 2025) में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के नए उपराज्यपाल (एलजी) बने थे. वह लद्दाख के तीसरे उपराज्यपाल थे, जिन्होंने ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा की जगह लद्दाख के गवर्नर का पद संभाला था. बीडी मिश्रा से पहले आर के माथुर उपराज्यपाल थे, जिन्हें 2019 में जम्मू और कश्मीर राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद लद्दाख का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था.













