
पश्चिम बंगाल: कल फिर बीजेपी का हल्ला बोल, पुलिस थानों का होगा घेराव, पहले हो चुका बवाल
AajTak
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच फिर तल्खी बढ़ गई है. इसी कड़ी में शुक्रवार को एक बार फिर बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी तरफ से हर पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा. पिछले दिनों क्योंकि प्रदर्शन के दौरान कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, ऐसे में अब उसका विरोध दर्ज करवाया जाएगा.
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर बीजेपी बनाम टीएमसी की जंग तेज हो गई है. कुछ दिन पहले बीजेपी ने टीएमसी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन निकाला था. उस प्रदर्शन की वजह से बड़े स्तर पर बवाल हुआ और हिंसा भी देखने को मिल गई. अब एक बार फिर बीजेपी शुक्रवार को सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है. इस बार बंगाल के सभी पुलिस थानों के घेराव का ऐलान कर दिया गया है.
फिर बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन
बीजेपी का आरोप है कि पुलिस द्वारा पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मारपीट की गई थी, उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. अब उसी कार्रवाई का विरोध करने के लिए सड़कों पर पुलिस का विरोध किया जाएगा. अब सड़कों पर तो हल्ला बोल की तैयारी है ही, साथ में विधानसभा में भी जमकर बवाल काटा गया है. गुरुवार को सदन में बीजेपी और टीएमसी के विधायक आमने-सामने आ गए थे. दोनों तरफ से नारेबाजी हुई और प्लेकार्ड भी दिखाए गए.
एक तरफ बीजेपी टीएमसी के भ्रष्टाचार पर चर्चा करना चाहती थी तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी आरोप लगा रही थी कि असल चोरों को नहीं पकड़ा जा रहा और सिर्फ विपक्ष के खिलाफ ईडी-सीबीआई की जांच की जा रही है. ऐसे में बवाल दोनों तरफ से चल रहा है और जमीन पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.
पिछले प्रदर्शन में जमकर हिंसा
जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को बीजेपी ने कोलकाता में सचिवालय तक मार्च निकालने की तैयारी की थी. हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उत्तर और दक्षिण बंगाल से पहुंचे थे. अब इस प्रदर्शन की जानकारी क्योंकि बंगाल पुलिस को पहले से थी, ऐसे में ना सिर्फ भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई, बल्कि पुलिस ने हावड़ा से सचिवालय की ओर जाने वाली सभी रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी थी.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.







