
'पवेलियन' में बैठकर खेल रहे इमरान खान, क्या डर है जो संसद में जाने से रोक रहा?
AajTak
पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के न पहुंचने पर अब चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पाकिस्तानी मीडिया में ये दावा किया जा रहा है कि इमरान ने संसद में लंबी तकरीर दिए जाने की रणनीति बनाई है. ताकि अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग न हो सके.
पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. लेकिन आज जब से सदन शुरू हुआ है, तब से इमरान नेशनल असेंबली नहीं पहुंचे हैं. इसे लेकर पाकिस्तान की सियासत में सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है कि आखिर वह कौन सी वजह है, जिसके चलते इमरान खान आज संसद नहीं आए हैं.
पाक की राजनीति पर बारीकी से नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने कहा कि इमरान खान की पार्टी के नेताओं से उनकी बात हुई है. पीटीआई के नेता ने कहा कि ये रणनीति बनाई गई है कि हमें लंबी-लंबी तकरीरें करनी हैं. इसी क्रम में शाह महमूद कुरैशी ने लंबा भाषण दिया है.
हामिद मीर ने कहा कि संभवतः कुछ इस तरह की रणनीति बनाई गई है कि अगर लंबे-लंबे भाषण होते हैं. और अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं हो पाती है, तो कोर्ट की अवमानना होगी. लेकिन कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट या तो स्पीकर पर लगेगा या फिर डिप्टी स्पीकर पर कार्रवाई हो सकती है. इसके साथ ही कार्रवाई के दायरे में वे लोग भी आ सकते हैं जो लंबे भाषण दे रहे हैं. लेकिन इमरान खान इस कार्रवाई से बच जाएंगे. क्योंकि वह संसद में मौजूद नहीं हैं, तो उन पर कोर्ट की अवमानना का कोई केस नहीं बनता.
हामिद मीर ने कहा कि संभवतः इमरान खान के सलाहकारों ने उन्हें ये सलाह दी है कि अगर वह पार्लियामेंट में मौजूद नहीं होंगे तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. एक लिहाज से इमरान खान पवेलियन में बैठकर पूरा खेल खेल रहे हैं.
इसके साथ ही बता दें कि जिस तरह से आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई, फिर विदेशी साजिश की बात पर हंगामे के बाद सदन को डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया. समय अवधि पूरी होने के बाद भी कार्यवाही शुरू नहीं हुई. इसी बीच विपक्ष के नेताओं ने स्पीकर से मुलाकात भी की. बाद में ये जानकारी आई कि कार्यवाही अब दोपहर की नमाज के बाद शुरू की जाएगी.
सदन में भले ही इमरान की पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा हो कि वह संसद में मुकाबले के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी तक के हालातों से ऐसा लग रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव को किसी तरह से टालने की कोशिश हो रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







