
पवन कल्याण ने ली 'पेड्डी' की जगह, अब दिन रिलीज होगी राम चरण की फिल्म
AajTak
राम चरण की फिल्म पेड्डी, जिसमें जाह्नवी कपूर भी हैं, इस साल अप्रैल में रिलीज के लिए टाल दी गई है. फिल्म की ओरिजिनल रिलीज डेट मार्च में थी, जिसे अब पवन कल्याण की आने वाली फिल्म ने ले लिया है.
एक्टर राम चरण हाल ही में जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं. अब इस बीच राम चरण के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है. जानिए ये कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए डायरेक्टर बुची बाबू सना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने बस इतना लिखा, '30-04-2026 #PEDDI".' इस एक लाइन के मैसेज ने साफ कर दिया कि फिल्म अब 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
ऑफिशियल पोस्टर भी आया सामने वहीं इसके बाद शाम में ही मेकर्स ही ओर से फिल्म से जुड़ा पोस्टर शेयर किया गया. जिसमें राम चरण को कई लोगों के बीच खड़ा हुआ देखा जा सकता है. पोस्टर में राम चरण लंबे बालों, बड़ी दाढ़ी, खून से सने चेहरे और धूल में लिपटे रफ-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं. राम चरण का किरदार एक दम देखने लायक है.
मेकर्स ने इस पोस्ट को शेचर करते हुए लिखा, 'उसके आने की तारीख बदल सकती है, लेकिन उसकी जबरदस्त ताकत और जज्बा नहीं. 'पेड्डी' 30 अप्रैल 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.'
शूटिंग के आखिरी दौर में हैं राम चरण राम चरण ने हाल ही में अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ जुड़वां बच्चों का वेलकम किया है. पिता बनने की खुशी के बीच, राम चरण अब वापस काम पर लौट रहे हैं और गुरुवार से फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो 'पेड्डी' फिलहाल अपने आखिरी शेड्यूल में है.
क्यों बदली गई फिल्म की तारीख? दिलचस्प बात यह है कि जिस तारीख यानी 26 मार्च को 'पेड्डी' रिलीज होने वाली थी, अब उस दिन पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' सिनेमाघरों में आएगी. बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने और फिल्म को एक लंबा वीकेंड दिलाने के लिए 'पेड्डी' को 30 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज किया जा रहा है. इसका सीधा फायदा फिल्म को मिलेगा क्योंकि अगले ही दिन 1 मई को 'मई डे' (May Day) की छुट्टी है, जिससे फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर तगड़ी कमाई करने का मौका मिलेगा.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












