
पलाश मुच्छल ने चीटिंग-फ्रॉड के आरोपों को बताया झूठा, एक्टर पर ठोका मानहानि का मुकदमा
AajTak
मराठी एक्टर विद्यान माने ने आरोप लगाया था कि पलाश मुच्छल ने उनसे 40 लाख रुपये की ठगी की है. साथ ही उन्होंने दावा किया था कि पलाश ने क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर चीट किया था. इसके जवाब में सिंगर ने माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है.
सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल पर हाल ही में विद्यान माने ने बड़े आरोप लगाए थे. सांगली के रहने वाले विद्यान ने दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना से पलाश की शादी कैंसिल होने की वजह चीटिंग थे. सिंगर को एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर पकड़ा गया था, जिसके बाद महिला क्रिकेटर्स ने उनकी पिटाई की थी. इसके बाद स्मृति और पलाश की शादी रद्द की गई.
इसके अलावा मराठी एक्टर और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने आरोप लगाया था कि पलाश मुच्छल ने उनसे 40 लाख रुपये की ठगी की. पलाश ने अब इन आरोपों का जवाब कानूनी रूप से देने का फैसला किया है. उन्होंने सभी आरोपों को 'झूठा' और 'असभ्य' बताते हुए ऐलान किया है कि उनके वकील ने विद्यान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है.
पलाश ने माने पर ठोका मानहानि का मुकदमा
पलाश ने शनिवार, 24 जनवरी की शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मेरे वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली निवासी विद्यान माने को मेरी प्रतिष्ठा और चरित्र को जानबूझकर खराब करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से किए गए झूठे, असभ्य और अत्यधिक मानहानिकारक आरोपों के लिए 10 करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है.'
विद्यान माने ने लगाए थे आरोप
खबरों के अनुसार, 34 साल के विद्यान माने ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि पलाश मुच्छल ने उनसे 40 लाख रुपये की ठगी की है. शिकायत के अनुसार, पलाश मुच्छल 5 दिसंबर 2023 को सांगली में विद्यान माने से मिले थे. माने ने फिल्म प्रोडक्शन में निवेश में रुचि दिखाई तो मुच्छल ने कहा कि वह उनके आने प्रोजेक्ट 'नजरिया' में प्रोड्यूसर के तौर पर निवेश कर सकते हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












