
पलवल: अवैध मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, मौके से 35 युवक समेत 22 युवतियां गिरफ्तार
AajTak
पलवल पुलिस को काफी समय से एक मसाज सेंटर के नाम पर देह व्यापार किए जाने की शिकायतें मिल रही थी. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को ड्रीम मॉल में मौजूद उस मसाज सेंटर पर छापेमारी की.
हरियाणा के पलवल में पुलिस ने अवैध रूप से चलाए जा रहे एक मसाज सेंटर पर छापेमारी कर 35 युवकों और 22 युवतियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पिछले काफी लंबे समय से इस मसाज सेंटर पर देह व्यापार किए जाने के आरोप लग रहे थे. इसी के चलते पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. मौके से पकड़े गए युवक, युवतियों सहित मसाज सेंटर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पलवल पुलिस को काफी समय से उस मसाज सेंटर के नाम पर देह व्यापार किए जाने की शिकायतें मिल रही थी. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को ड्रीम मॉल में मौजूद उस मसाज सेंटर पर छापेमारी की. पुलिस रेड से वहां हड़कंप मच गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











