
पलक झपकते निगल जाता एनाकोंडा, शख्स ने खेल-खेल में कंधे पर उठा लिया
AajTak
विशालकाय हरा एनाकोंडा जो पलभर में शरीर से लिपटकर किसी की जान ले सकता है. उसे एक शख्स ने अपने कंधे पर उठा लिया और गले में लपेटने की कोशिश करता दिखा.
इंटरनेट पर इन दिनों खतरनाक जानवरों के साथ लोग काफी वीडियो बना रहे हैं. सुर्खियों में बने रहने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर ऐसे रील्स बनाते हैं. विशालकाय एनाकोंडा के साथ एक शख्स ने कुछ ऐसा ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जिसने काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
एक व्यक्ति ने दुनिया के सबसे भारी सांप माने जाने वाले एक विशाल हरे एनाकोंडा को अपने कंधों पर उठाकर सोशल मीडिया पर लोगों को चौंका दिया है. हाल ही में, एक वायरल रील में माइक होल्स्टन नाम के एक व्यक्ति को एक विशाल हरे एनाकोंडा को उठाते हुए दिखाया गया है. वीडियो में वे बड़े मजे से विशालकाय एनाकोंडा को अपने कंधे पर उठाता दिख रहा है, जो जानलेवा साबित हो सकता था.
गले में खतरनाक तरीके से लिपटा रहा एनाकोंडा दरअसल, इस शख्स का नाम माइक होलस्टन है. इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के हैंडल से इसने एक वीडियो को शेयर किया है. इसमें वह एक भारी भरकम विशाल एनाकोंडा को कंधे पर उठाता दिख रहा है. सांप भी उसके शरीर और कंधे से खतरनाक तरीके से लिपटा दिखता है. मतलब जरा सी चूक होने पर एनाकोंडा अपनी जकड़न मजबूत कर शख्स को निगल भी सकता था.
खतरनाक सांपों के साथ हैं शख्स के कई वीडियो माइक होल्स्टन ने दुनिया के सबसे भारी सांप, हरे एनाकोंडा को उठाकर इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया. वह सोशल मीडिया पर अक्सर सांप, मगरमच्छ और अन्य खतरनाक सरीसृपों के साथ फोटो और वीडियो डालते रहते हैं. उन्हें सरीसृप प्रेमी माना जाता है.
यूजर्स ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये सांप तो एक अच्छे भले इंसान को पूरा निगल जाएगा. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि तो वह फिल्म एनाकोंडा क्या सिर्फ लोगों को डराने के लिए थी. उस फिल्म ने लगता है लोगों को गलत जानकारी दी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










