
पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, रेप केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत
AajTak
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर पर्ल को जमानत दिए जाने की खबर दी थी. लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल को जमानत नहीं बल्कि न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है.
रेप के आरोप में गिरफ्तार टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पर्ल को वसई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले पर्ल की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर पर्ल को जमानत दिए जाने की खबर दी थी. लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल को जमानत नहीं बल्कि न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है. रेप के आरोप में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया था. करिश्मा तन्ना समेत कई अन्य सेलेब्स ने पर्ल का सपोर्ट किया है. करिश्मा तन्ना ने पर्ल के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा- 'सत्यमेव जयते...सच्चाई की जीत होती है और वो जीत ही गया.' एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर कर इसपर #gotbail टैग किया है. करिश्मा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने पर्ल का साथ दिया है.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












