
पर्यावरण पर चर्चा के लिए जो बाइडेन ने 40 हस्तियों को किया आमंत्रित, PM मोदी भी शामिल
AajTak
अपने निमंत्रण में जो बाइडेन ने नेताओं से आग्रह किया कि वे शिखर सम्मेलन का उपयोग इस अवसर के रूप में करें कि उनके देश भी कैसे मजबूत जलवायु महत्वाकांक्षा में योगदान देंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पर्यावरण को लेकर एक समिट में 40 देश के प्रमुखों को आमंत्रित किया है. इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत तमाम अन्य देशों के प्रमुख शामिल हैं. 22-23 अप्रैल को होने वाली समिट में क्लाइमेट चेंज और इसके लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों को लेकर चर्चा की जाएगी. यह समिट वर्चुअल माध्यम से होगी और लोगों के लिए लाइव प्रसारित की जाएगी. व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि ग्लासगो में नवंबर में हुए युनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस (COP26) की दिशा में यह एक अहम कदम होगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सेनारो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी आमंत्रित किया गया है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








