
परेड के दौरान हर चेहरे पर नजर, गणतंत्र दिवस पर AI चश्मा पहने दिखेगी दिल्ली पुलिस
AajTak
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एआई से लैस खास चश्मा तैनात किया है. इसमें कैमरा, फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम और थर्मल स्कैनिंग की सुविधा है. 65 हजार अपराधियों का डाटा इसमें फीड है. यह चश्मा परेड के दौरान अपराधियों और प्रतिबंधित वस्तुओं की पहचान करेगा.
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बार दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक खास तरह का चश्मा तैनात किया है. गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कई पुलिसकर्मी यह चश्मा पहने हुए नजर आएंगे और परेड स्थल के साथ आसपास के इलाकों पर नजर रखेंगे.
यह चश्मा दिखने में सामान्य है लेकिन इसके फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं. इस चश्मे में एक छोटा कैमरा लगा है, जो सामने आने वाले लोगों की तस्वीर कैप्चर करता है. इसमें करीब 65 हजार अपराधियों का डाटा पहले से फीड किया गया है. यह चश्मा एक ऐप के जरिए पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन से कनेक्ट रहता है, जिससे रियल टाइम में जानकारी मिलती रहती है.
दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के खास इंतजाम
अगर पुलिसकर्मी की नजरों के सामने कोई वांछित अपराधी आता है तो कैमरा फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम यानी एफआरएस के जरिए उसकी पहचान कर लेता है. पहचान होते ही चश्मा पुलिसकर्मी को संकेत देता है, जिससे मौके पर ही कार्रवाई की जा सकती है.
इस चश्मे का दूसरा अहम फीचर यह है कि अगर कोई अपराधी अपना चेहरा बदलकर या हुलिया छुपाकर परेड के दौरान मौजूद होता है, तब भी यह चश्मा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उसके असली चेहरे की पहचान कर सकता है और पुलिस को अलर्ट करता है.
खास तरह के चश्मे से पुलिस करेगी सुरक्षा

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






