
परीक्षा पे चर्चा 2026 का इंतजार खत्म... इस दिन देख सकेंगे पहला सेशन
AajTak
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस बार 6 फरवरी से पीएम मोदी के सेशन को देखा जा सकेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'परीक्षा पे चर्चा' का 9वां एडिशन जल्द ही शुरू होने वाला है. इसका पहला कार्यक्रम 6 फरवरी को प्रसारित होगा. पीएम मोदी ने खुद परीक्षा पे चर्चा देखने के लिए आमंत्रित किया है. पीएम मोदी ने हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा के सीजन से पहले बच्चों से बात की है, जिसमें तनावमुक्त परीक्षा पर जोर दिया गया. साथ ही पीएम मोदी ने इस बार चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव बच्चों के साथ शेयर किए हैं.
इस साल पीएम मोदी ने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली में एग्जाम वॉरियर्स के साथ सेशन किए हैं. पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि 'जैसे-जैसे परीक्षाएं निकट आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है! आप भी कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए परीक्षा पे चर्चा के सेशन को देख सकते हैं.
बता दें कि परीक्षा पे चर्चा 2026 ने पिछले साल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (3.56 करोड़ पंजीकरण) को पार कर लिया है और चार करोड़ से अधिक ऑनलाइन प्रतिभागी पहले ही रजिस्टर कर चुके हैं.
परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 दिसंबर, 2025 को मायगॅव पोर्टल पर शुरू हो गए थे. जैसे-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है देश भर के छात्रों को 'परीक्षा पे चर्चा 2026' में भाग लेने और परीक्षा संबंधी तनाव को प्रबंधित करने और आत्मविश्वास के साथ सीखने को अपनाने के संबंध में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








