
परिवार पर न्योछावर अल्लू अर्जुन, पत्नी के बाद मां को गिफ्ट की लग्जरी कार, फैंस इम्प्रेस्ड
AajTak
अल्लू अर्जुन ने वुमेन्स डे के मौके पर अपनी मां अल्लू निर्मला को ₹70 लाख की Lexus NX कार गिफ्ट की. इससे कुछ दिन पहले उन्होंने पत्नी स्नेहा रेड्डी को भी 1.5 करोड़ की लग्जरी Mercedes-AMG CLE 53 कार दी थी.
ऐसा लगता है कि इस हफ्ते अल्लू अर्जुन ने अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को बड़े खास तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. इंटरनेशनल वुमेन्स डे के मौके पर एक्टर ने अपनी मां अल्लू निर्मला को एक लग्जरी कार गिफ्ट करके सरप्राइज दे दिया. यह प्यारा सा फैमिली मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
पत्नी के बाद मां को गिफ्ट की कार
एक्टर ने अपनी मां को Lexus NX नाम की नई लग्जरी SUV गिफ्ट की, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है. इस खास पल की एक तस्वीर उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें नर्मला को यह कार गिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है.
पोस्ट शेयर करते हुए टीम ने लिखा- इंटरनेशनल वुमेन्स डे के मौके पर आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी मां को एक नई कार गिफ्ट की. यह मां के प्रति प्यार और कृतज्ञता जताने का एक दिल से किया गया जेस्चर है.
दिलचस्प बात यह है कि इससे कुछ ही दिन पहले एक्टर ने अपने परिवार में एक और खास मौका सेलिब्रेट किया था. 6 मार्च को उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ उनकी शादी की 15वीं सालगिरह थी. इस मौके पर भी उन्होंने पत्नी को एक लग्जरी कार गिफ्ट की.
सोशल मीडिया पर फैन पेज के शेयर किए गए एक वीडियो में देखा गया कि यह सरप्राइज उनके घर के गैरेज में तैयार किया गया था. काली रंग की कार को फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल सेलिब्रेशन जैसा लग रहा था.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












