
परिवार का खत पढ़ इमोशनल हुए बसीर-अशनूर, नेहल के छलके आंसू
AajTak
बिग बॉस के घर की कप्तान नेहल चुडासमा ने बसीर अली और अशनूर कौर को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है, जिसके बाद वो पूरी तरह टूटती दिखाई दी हैं. नेहल का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है.
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में हर रोज एक नया ट्विस्ट आता रहता है. इस हफ्ते घरवालों के सामने अग्निपरीक्षा की घड़ी आ चुकी है. क्योंकि सभी को अपने परिवार की तरफ से चिट्ठी पढ़ने मिली है. हालांकि ये मौका सभी को नहीं मिल पाया. कश्मीरी एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने भोजपुरी क्वीन नीलम गिरी की चिट्ठी के टुकड़े होने के लिए मशीन में डाल दिया.
इमोशनल हुईं नेहल, घरवालों के सपोर्ट में लिए फैसले
घरवालों को अपनी फैमिली की चिट्ठी पढ़ने तभी मिलती जब कोई दूसरा घरवाला उसे पढ़ने की इजाजत उन्हें देता. ये कैप्टेंसी टास्क का हिस्सा था, जिसमें फरहाना ने नीलम को चिट्ठी पढ़ने का मौका नहीं दिया. लेकिन फिलहाल घर की कप्तान बनीं नेहल चुडासमा ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे बसीर अली और अशनूर कौर अपनी-अपनी चिट्ठी पढ़ पाए हैं.
शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नेहल कन्फेशन रूम में नजर आई हैं और बिग बॉस उन्हें एक फैसला चुनने का मौका देते हैं. नेहल को हक दिया जाता है कि वो फैसला ले सकें कि कौन अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ सकता है. वो इसमें किसी को मना भी कर सकती है. मगर नेहल ऐसा करती नहीं दिखाई देती. वो अशनूर और बसीर को अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ने का मौका देती हैं.
अशनूर अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ते वक्त रोने लगती हैं. वहीं बसीर अपने आंसू रोकने की कोशिश करते हैं. दोनों को इस तरह इमोशनल होता देख नेहल खुद को रोक नहीं पाती. वो सिसक-सिसककर रोने लगती हैं. हालांकि नेहल ने इस फैसला से किस चीज की कुर्बानी दी है, ये अभी साफ नहीं. उन्हें इस तरह रोता देख उनकी दोस्त फरहाना और बसीर भी साथ आते हैं. फरहाना नेहल के इस फैसले के सपोर्ट में नजर आई हैं.
वीकेंड का वार में घरवालों पर फूटेगा सलमान का गुस्सा

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










