
परमबीर सिंह के लेटर बम पर आज सीबीआई करेगी अनिल देशमुख से सवाल
AajTak
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे. इन्हीं आरोपों की जांच करने के लिए मुंबई में मौजूद सीबीआई की टीम ने अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया है.
'100 करोड़ की वसूली' के मामले में सीबीआई आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से पूछताछ करेगी. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे. इन्हीं आरोपों की जांच करने के लिए मुंबई में मौजूद सीबीआई की टीम ने अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया है. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की दो टीम इस मामले में जांच के लिए मुंबई पहुंची थी. उनमें से एक टीम ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को पूछताछ करने के लिए बुलाया है. इस संबंध में जैसे ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच फरमान सुनाया था. उसके एक दिन बाद ही सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई थी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











