
पब्लिसिटी या मेंटल इलनेस? लाइव आकर इन सेलेब्स ने की सुसाइड की कोशिश, किसी ने पिया फिनाइल
AajTak
यूट्यूबर अनुराग डोबाल ने परिवार और समाज से मिले धोखे के कारण गहरे मानसिक संकट में आकर सुसाइड की कोशिश की. इससे पहले भी कई सेलेब्रिटी ने इसी तरह के कदम उठाए हैं. जानते हैं उनके बारे में...
कहते हैं दौलत, शोहरत और पावर सब कुछ होना भी इंसान की खुशी की गारंटी नहीं है. अपनों से मिलने वाला दर्द एक हंसते-मुस्कुराते चेहरे को तोड़ने के लिए काफी होता है. इन दिनों यूट्यूबर अनुराग डोबाल के मामले ने विवादों में जगह बना रखी है. हैवी डिप्रेशन से जूझ रहे यूट्यूबर ने कई बार जान देने की कोशिश की. पेरेंट्स और भाई-बहनों से मिले धोखे ने अनुराग को इस कदर तोड़ा कि उन्होंने मौत को गले लगाने की ठानी.
यूट्यूब पर 2 घंटे लंबा वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द बताया. लेकिन इसे लोगों ने नाटक समझा. अपनों से घिरने के बाद जब अनुराग को समाज ने भी घेरा, तो उनके सब्र का बांध टूट गया. फिर उन्होंने ऐसा भयानक कदम उठाया, जिसने सबके होश उड़ा दिए.
अनुराग क्यों हुए जान देने पर मजबूर? यूके07 राइडर ने लाइव स्ट्रीम के दौरान सुसाइड की कोशिश की. जिंदगी से तंग आकर उन्होंने फाइनल गुडबाय कहने का फैसला किया. अपने सबसे वलनरेबल स्टेज में पहुंचे अनुराग ने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ाई. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनकी कार क्रैश हुई. इस हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. अनुराग को चोटें आईं. तुरंत लोग वहां उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. वो खतरे से बाहर हैं.
बुरे दौर से गुजर रहे अनुराग ने लाइव आकर जिस तरह जान देने की कोशिश की, उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कईयों को ये उनका पब्लिसिटी स्टंट लगा. तो कुछ लोगों ने यूटयूबर के मेंटल स्टेट पर चिंता जताई. लेकिन क्या आप जानते हैं ऑनलाइन आकर सुसाइड को कोशिश करने वाले अनुराग इकलौते सेलेब्रिटी नहीं हैं. इससे पहले भी कई सेलेब्स ऐसा कर चुके हैं. जानते हैं उनके बारे में...
बिग बॉस कन्नड़ विनर प्रथम बिग बॉस कन्नड़ के विनर और फिल्ममेकर-एक्ट प्रथम ने लाइव वीडियो के दौरान जान देने की कोशिश की थी. उन्होंने नींद की गोलियां खाई थीं. वो अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ी अफवाहों को लेकर परेशान थे. राहत की बात ये रही कि उन्हें बचा लिया गया था.
यूट्यूबर Lim Ji-hye साउथ कोरियन यूट्यूबर, एक्ट्रेस और मॉडल Lim Ji-hye ने भी सुसाइड जैसा खतरनाक कदम उठाया था. 2023 की बात है वो घर पर 11 जून को अकेले थे. लाइवस्ट्रीम पर आकर वो फॉलोअर्स के सामने अपना दुखड़ा रो रहे थे. अंत में उन्होंने अपने परिवार से माफी भी मांगी. उन्हें क्रिटिकल हालत में अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन उनकी जान बचाई नहीं जा सकी.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












