
'पप्पू यादव की राह लगती है मुश्किल, शायद ही कोई निर्दलीय चुनाव जीत पाए...' पूर्णिया सीट पर बोले लालू के साले साधू
AajTak
लालू के साले साधु यादव ने कहा कि पूर्णिया सीट पर कहा कि पप्पू यादव के साथ गलत हुआ है. पप्पू यादव मेहनत करते आए हैं, लेकिन जानबूझ ऐसे लोगो को महागठबंधन उतार रही है, जो डमी कैंडिडेट हैं. ये कांग्रेस और आरजेडी के बीच का मामला है. महागठबंधन के टिकट बंटवारे से काम करने वाले कार्यकर्ताओ को निराशा हाथ लगी है.
लालू यादव के साले साधु यादव लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर सकते हैं. इस बात के संकेत उन्होंने दिए हैं. जब उनसे आजतक ने सीधा सवाल किया कि क्या वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि अभी हम इस बारे में नहीं बोल पाएंगे, लेकिन अभी समय है. हम प्रयास करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने पूर्णिया सीट पर कहा कि पप्पू यादव के साथ गलत हुआ है.
पप्पू यादव मेहनत करते आए हैं, लेकिन जानबूझ ऐसे लोगो को महागठबंधन उतार रही है, जो डमी कैंडिडेट हैं. पप्पू यादव का सवाल नहीं है. कांग्रेस जब पप्पू यादव को मिला रही थी, तो उसे टिकट देना चाहिए था. ये कांग्रेस और आरजेडी के बीच का मामला है.
यह भी पढ़ें- बेटिकट होने के बाद पप्पू यादव ने खुद को बताया 'अभिमन्यु', कहा- नए महाभारत के चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश
यहां देखिए वीडियो...
साधु यादव बोले- पप्पू यादव की राह लग रही मुश्किल
लोकसभा का चुनाव पर्सेप्शन पर चलता है. उम्मीदवार कितना भी मजबूत क्यों न हो पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ता है. पुराना युग नहीं है, जब निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीत जाते थे. पहले निर्दलीय का दौर चलता था. सीवान से निर्दलीय को जिता दिया गया था. पूर्णिया से पप्पू भी निर्दलीय जीत गए थे. मगर, उसके बाद तो पार्टी से ही चुनाव जीते हैं, मधेपुरा हुआ, पूर्णिया हुआ… तो ये चला है. मगर, आज के दौर में बिना पार्टी के नहीं लगता है कि कोई निर्दलीय चुनाव जीत पाएगा. ऐसे में पप्पू यादव की राह मुश्किल लगती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











