
पन्नू मामले में भारत के खिलाफ केस लड़ेगा ये वकील, हाईप्रोफाइल मामले में US सरकार को दिला चुका है जीत
AajTak
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश का आरोप भारत पर लगा है. ये आरोप अमेरिका ने लगाया है. इस मामले में न्यूयॉर्क की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अभियोग भी दायर किया गया है. ये अभियोग अमेरिकी सरकार के अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने दायर किया है.
अमेरिकी सरजमीं पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने का इल्जाम भारत पर लगा है. ये इल्जाम अमेरिका ने लगाया है. अमेरिका ने पन्नू की हत्या की कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है और इसमें भारत के शामिल होने का आरोप लगाया है.
अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने इस मामले को लेकर न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक अभियोग भी दायर किया है. इसमें निखिल गुप्ता नाम के भारतीय नागरिक और अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी पर पन्नू की हत्या करने की प्लानिंग करने का आरोप लगाया गया है.
पन्नू अमेरिकी नागरिक है. जबकि भारत सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित कर रखा है. भारत में पन्नू के खिलाफ दो दर्जन मामले दर्ज हैं.
इन सबके बीच एक नाम जो चर्चा में आ रहा है, वो है डेमियन विलियम्स का. 43 साल के विलियम्स एक फेडरल प्रोसिक्यूटर हैं और इन्होंने ही अदालत में अभियोग दायर किया है. अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट का चेहरा माने जाने वाले विलियम्स ने कई हाई प्रोफाइल मामलों पर काम किया है.
कौन हैं डेमियन विलियम्स?
डेमियन विलियम्स न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी हैं. वो अमेरिकी सरकार के लिए मैनहट्टन में सबसे ताकतवर वकीलों में से एक हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











