
पन्ना के जंगलों से दिल्ली तक गूंजा फॉरेस्ट गार्ड जगदीश का नाम, PM मोदी से मिली तारीफ
AajTak
Jagdish Prasad Ahirwar Panna: पन्ना के बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार की ओर से 130 औषधीय पौधों पर लिखी पुस्तक की प्रशंसा PM मोदी ने 'मन की बात' में की है. साथ ही पक्षी प्रेमी वनरक्षक वीरेंद्र पटेल के कार्यों को भी सराहा गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के ताजा अंक में पन्ना टाइगर रिजर्व के दक्षिण पन्ना वन मंडल में तैनात बीट गार्ड जगदीश प्रसाद अहिरवार के काम को सराहा है. पीएम ने बताया कि कैसे एक वनकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण और ज्ञान के प्रसार में नई मिसाल पेश कर रहा है.
PM मोदी ने मन की बात में कहा, "मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के जगदीश प्रसाद अहिरवार जी उनका प्रयास भी बहुत ही सराहनीय है. वो जंगल में beat–guard के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं. एक बार गश्त के दौरान उन्होंने महसूस किया कि जंगल में मौजूद कई औषधीय पौधों की जानकारी कहीं भी व्यवस्थित रूप से दर्ज नहीं है. जगदीश जी, ये जानकारी अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने औषधीय पौधों की पहचान करना और उनका रिकॉर्उ बनाना शुरू किया.
उन्होंने सवा-सौ से ज्यादा औषधीय पौधों की पहचान की. हर पौधे की तस्वीर, नाम, उपयोग और मिलने के स्थान की जानकारी जुटाई.उनकी जुटाई गई जानकारी को वन विभाग ने संकलित किया और किताब के रूप में प्रकाशित भी किया. इस किताब में दी गई जानकारी अब रिसर्चर, छात्रों और वन अधिकारियों के बहुत काम आ रही है.
पर्यावरण संरक्षण की यही भावना आज बड़े स्तर पर भी दिखाई दे रही है. इसी सोच के साथ देशभर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान से आज करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं. अब तक देश में 200 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए भी जा चुके हैं. ये बताता है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब लोग ज्यादा जागरूक हैं, और किसी-ना-किसी रूप में अपना योगदान देना चाहते हैं.''
बता दें कि ड्यूटी के साथ-साथ जंगलों की खाक छानकर जगदीश ने 130 से ज्यादा दुर्लभ औषधीय पौधों का कच्चा चिट्ठा तैयार कर दिया है. जगदीश ने विदारीकंद से लेकर सर्पगंधा तक, हर पौधे की तस्वीर और उसके गुणों को एक किताब 'दक्षिण पन्ना के महत्वपूर्ण औषधीय पौधे' में पिरो दिया है. लेकिन पन्ना के जंगलों में सिर्फ औषधियां ही नहीं, प्रतिभा भी लहलहा रही है. देखें VIDEO:-
वहीं के एक और वनरक्षक वीरेंद्र पटेल ने 100 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियों को अपने कैमरे में कैद कर एक नई मिसाल पेश की है. आज पन्ना के ये 'जंगल वॉरियर्स' साबित कर रहे हैं कि अगर इरादे फौलादी हों, तो जमीन पर किया गया छोटा सा प्रयास भी राष्ट्रीय गौरव बन जाता है."

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






