
पत्रकार सहित नेकेड लोगों की तस्वीर वायरल, मध्य प्रदेश की घटना का क्या है सच?
AajTak
सोशल मीडिया पर बिना कपड़ों के खड़े इन लोगों की फोटो वायरल हो रही है. ये फोटो मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है. जानिए क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें कुछ लोग बिना कपड़ों के हाथ जोड़े खड़े दिख रहे हैं. दरअसल, ये मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले का है. जहां थाने में कुछ लोगों को बिना कपड़ों के देखा जा सकता है. इसमें एक पत्रकार भी शामिल है. पत्रकार ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करके आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट भी की गई और धमकाया गया.
थाने की घटना और वायरल फोटो को लेकर, एडिशनल एसपी अंजुलता पटेल का कहना है कि मामला संज्ञान में लेते हुए एसपी सीधी के निर्देशन में डीएसपी हेड क्वार्टर गायत्री तिवारी को जांच का आदेश दिया गया है.
वहीं मामले को लेकर कनिष्क तिवारी ने कहा कि वह अपने कैमरामैन के साथ धरना प्रदर्शन को कवर करने गए थे. इस दौरान धक्का देकर कोतवाली थाना की पुलिस मुझे थाने में ले गई. मेरे साथ मारपीट की गई. फिर कपड़े उतरवाए गए. थाने में जुलूस निकलवाया गया. कनिष्क ने कहा- मुझे और मेरे परिवार को लगातार धमकी मिल रही है. और कहा जा रहा है कि तुम्हें बेवजह फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे. तुम लोगों पर हमला करवा देंगे. मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है.
बताया जाता है कि बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के बेटे गुरुदत्त शुक्ला को फेसबुक पर एक शख्स ने गाली दे दी. ये फेसबुक आईडी अनुराग मिश्रा के नाम से थी. इसकी शिकायत विधायक पुत्र ने सीधी कोतवाली थाना में कर दी. पुलिस ने जांच के दौरान एक रंगकर्मी नीरज कुंदेर को हिरासत में ले लिया.
नीरज कुंदेर की गिरफ्तारी के बाद इंद्रावती नाट्य समिति सीधी के कई मेंबर सीधी कोतवाली थाना में धरना प्रदर्शन करने लगे. शिवराज सिंह मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. तभी कोतवाली थाने के थाना प्रभारी ने धरना दे रहे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया. धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस हिरासत में उन्हें थाने में ही रखा गया.
थाने में धरना दे रहे सभी लोगों की तलाशी ली गई. इस दौरान उनका कपड़ा उतरवा दिया गया. इसकी किसी ने तस्वीर ले ली. जो तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









