
पत्नी युविका संग तलाक की अफवाहों पर प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी, बोले-अब हम दोनों...
AajTak
टीवी स्टार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी कुछ वक्त पहले अपने रिश्ते में चल रही अनबन को लेकर चर्चा में थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है. अब प्रिंस और युविका दोनों ने ही सेपरेशन की अफवाहों पर रिएक्ट किया है और रिश्ते का सच बताया है.
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी टाउन के फेमस कपल हैं. दोनों एक साथ रियलिटी शो 'द 50' में नजर आने वाले हैं. इस शो से युविका ने करीब 4 साल के ब्रेक के बाद टीवी पर कमबैक किया है. अब युविका ने अपने कमबैक और पति प्रिंस संग अनबन की खबरों पर रिएक्ट किया है.
कमबैक पर क्या बोलीं युविका?
ईटाइम्स संग बातचीत में युविका अपने कमबैक और रियलिटी शो द 50 में अपने पार्टिसिपेशन पर बोलीं- मैं नॉन-स्टॉप काम कर रही थी. आप परिवार के लिए ही काम करते हो. जब मेरी फैमिली बनी तो मैं उनके साथ हर पल को जीना चाहती थी. मां बनने की जर्नी में मेरे अपने स्ट्रगल्स रहे हैं. एकलीन (युविका-प्रिंस की बेटी) IVF के जरिए हुई थी. इस शो में थोड़े वक्त की ही कमिटमेंट है. पहली बार हम अपने फैंस के लिए लड़ेंगे. प्राइज मनी भी उन्हीं में से किसी एक के पास जाएगी.
पति संग अनबन की खबरों पर युविका ने किया रिएक्ट
बता दें कि युविका जब प्रेग्नेंट थीं, तब पति प्रिंस नरूला संग उनके रिश्ते में दरार की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं. अब दोनों ने अनबन की खबरों पर रिएक्ट किया है. प्रिंस संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए युविका बोलीं- अभी तो बच्चे के लिए भाग के आता है. एकलीन ने सबकुछ बदल दिया है. मैंने अपनी आंखों से देखा है कि एक बच्चे का प्यार इंसान को किस तरह बदल सकता है.
युविका आगे बोलीं- 'प्रिंस काफी प्रेशर में थे. वो हमारे फ्यूचर और बेबी के लिए कुछ बड़ा प्लान करने की कोशिश कर रहे थे. उस वक्त मैं इमोशनली बहुत कमजोर महसूस कर रही थी. उस दौर में उम्मीदें ऊपर-नीचे होती रहती हैं. मुझे यह भी समझ आ गया था कि जब तक मैं खुद से प्यार नहीं करूंगी, तब तक मैं किसी और से उम्मीद नहीं कर सकती कि वो मेरे इमोशनल गैप को भरें. एक बार जब अंदर से वो फीलिंग आ जाती है, तब सब कुछ सही होने लगता है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












