
पत्नी पर करोड़पति यूट्यूबर ने उठाया हाथ, छोड़कर चली गई घर, भाई ने खोली पोल
AajTak
अनुराग डोबाल के भाई कलम ने वीडियो का जवाब दिया और अनुराग पर झूठ बोलने आरोप लगाया. कलम का कहना था कि यूट्यूबर ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कुछ चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें से एक में अनुराग खुद कुबूल रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी रितिका पर हाथ उठाया था.
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 17 में नजर आए यूट्यूबर अनुराग डोबाल विवादों में छाए हुए हैं. उन्होंने 5 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया था. दो घंटे लंबे इस वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. यूट्यूबर का कहना था कि उनके माता-पिता ने उन्हें टॉर्चर किया है, उनके भाइयों से भी उन्हें परेशान किया हुआ है. घरवालों से परेशान होकर उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई हैं. साथ ही अनुराग ने सुसाइड की कोशिश की तरफ भी इशारा किया था.
पत्नी को मारते थे यूट्यूबर?
इसके बाद अनुराग डोबाल के भाई कलम ने वीडियो का जवाब दिया और अनुराग पर झूठ बोलने आरोप लगाया. कलम का कहना था कि यूट्यूबर ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं. कलम ने अपने इंस्टाग्राम चैनल K-Old World पर कई सबूत शेयर किए. इनमें से एक स्क्रीनशॉट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ये स्क्रीनशॉट अनुराग डोबाल की अपनी एक करीबी दोस्त से चैट का है, जिसमें वो अपनी पत्नी रितिका को मारने की बात खुद कुबूल कर रहे हैं.
अनुराग डोबाल चैट में अपनी दोस्त को बताते हैं कि पत्नी रितिका चौहान और उनकी हाथापाई हो गई है. इसके बाद वो कह रहे हैं कि रितिका ने उसी दोस्त के बारे में कुछ कहा था, जिसके बदले यूट्यूबर ने उन्हें 'बजा दिया'. अनुराग ने आगे लिखा है कि उन्हें रितिका को मारना नहीं चाहिए थे. लेकिन वो उन्हें परेशान कर रही थी तो उन्होंने खींच कर पत्नी को थप्पड़ मारा है, जिसके बाद वो शांति बैठी हुई है. अपनी इस हरकत पर अनुराग डोबाल काफी गर्व करते महसूस हो रहे हैं. उन्होंने दोस्त को हंसने वाली इमोजी भी भेजी हुई है.
भाई ने बताया था झूठा
डोबाल की चैट शेयर करने के साथ ही कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं अपने वादे का पक्का हूं. सभी सबूत मेरे पॉडकास्ट चैनल पर दिए गए हैं. चिल करो गाइज. ये उसकी रोज की चीज है. वो व्यूज के लिए यही करता है. उसने एक तरफा कहानी पोस्ट की, लेकिन सच नहीं बताया. मेरे सभी फैंस को मेरा मैसेज है कि इस सब में मत पड़ना. वो इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद करता है. उसने हम पर, पेरेंट्स पर फेक केस किया था, और जब वो कानूनी रूप से हार गया, तो उसने ये वीडियो पोस्ट किया, क्योंकि रितिका भी उसके अपने कामों की वजह से उसे छोड़कर चली गई है.'













