
पत्नी ने सुपारी देकर करवा दी पति की हत्या, दूसरे ही दिन हत्या की खुशी में प्रेमी से मांगा गिफ्ट
AajTak
बिहार के पूर्णिया (Bihar Purnia) जिले में एक दवा व्यापारी की पत्नी ने दवा व्यापारी की हत्या करवा दी. महिला ने अपने पति की हत्या इसलिए कराई कि वह अपने प्रेमी के साथ रह सके. पुलिस ने बताया कि महिला ने हत्या के दूसरे दिन अपने प्रेमी से हत्या की खुशी में गिफ्ट मांग लिया.
बिहार के पूर्णिया से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अवैध संबंध के चलते साजिश रचकर अपने पति की हत्या कराई. जिसके बाद हत्या की खुशी में उसने अपने प्रेमी से गिफ्ट भी मांगा. इस घटना के खुलासे के बाद पूर्णिया जिले में यह मामला सुर्खियों में है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











